बिहार चुनाव 2025: पटना में बीजेपी की बड़ी रणनीतिक बैठक आज, राजनाथ सिंह करेंगे नेतृत्व, चुनावी मोर्चे की होगी समीक्षा
Bihar BJP News | Bihar Assembly Election 2025 | Rajnath Singh Patna Visit | Gyan Bhawan Meeting
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। राजधानी स्थित ज्ञान भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता और उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में करीब 900 वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। चुनावी रणनीति तय करने के लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

जीत की राह तय करेगी यह बैठक
बैठक में राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए मार्गदर्शन देंगे और जीत का मंत्र भी देंगे। खासतौर पर इस बात पर चर्चा होगी कि किन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा जाए और बूथ स्तर पर संगठन को किस तरह और मजबूत किया जाए। इसके अलावा एनडीए सहयोगियों के साथ तालमेल और बेहतर समन्वय बनाने पर भी फोकस रहेगा।
विकास योजनाओं को बनाया जाएगा चुनावी हथियार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार में सड़क, रेल, बिजली, मखाना बोर्ड, ग्रामीण विकास और जेपी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी योजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। इन विकास परियोजनाओं को जनता के बीच ले जाकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति को दोहराया जाएगा।
विपक्षी हमलों का मिलेगा जवाब
महागठबंधन की ओर से उठाए जा रहे जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों का जवाब भाजपा अपने विकास एजेंडे और समावेशी नीतियों से देने की रणनीति बना रही है।
चुनावी प्रचार को मिलेगी रफ्तार
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक चुनाव से पहले BJP के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी। इसके बाद राज्यभर में रैलियों और जनसंपर्क अभियानों की रफ्तार तेज होने की पूरी संभावना है।
