बिहार के बेगूसराय जिले में बन्द हुए 137 स्कूल, जानिए  जिला अधिकारी ने क्यों जारी किया ये आदेश

3


बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे बिहार के कई जिलों में सैकड़ों गांवों को नदियों ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिस कारण सैकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिस कारण इन गांवों में जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।

जिन गांवों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ आ गई है वहां पर लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसे गांवों में यातायात के आवागमन के साथ साथ अन्य  मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हुई है।

बेगूसराय जिले गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई प्रखंड और सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिस कारण इन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में पठन पाठन करना असंभव हो गया है। ऐसे में शिक्षकों और छात्र छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत बेगूसराय जिला पदाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित 137 विद्यालयों को 11 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक के लिए बन्द कर दिया गया है।

जानिए बेगुसराय में कौन कौन से क्षेत्रों में बंद हुए है विद्यालय

कोबेगूसराय जिला अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित प्रखंड मटिहानी, शाम्हों अकहा कुड़हा, तेघड़ा, बलिया, बछवाड़ा, साहेबपुर कमाल, बरौनी एवं बेगूसराय में गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण गंगा नदी का जल जिला के आठ प्रखंड क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। बाढ़ प्रभावित उक्त 08 प्रखंडों में जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कुल-137 प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को चिन्हित करते हुये शैक्षणिक कार्य किये जाने पर बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना से संबंधित प्रतिवेदित किया गया है।
जिस कारण बेगूसराय के जिला दण्डाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 का प्रयोग करते हुए बेगूसराय जिला के बाढ़ से प्रभावित 08 प्रखंडों के संलग्न सूची के अनुसार कुल 137 प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तथा उक्त क्षेत्र में अवस्थित सभी आंगनवाड़ी केन्द्र के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है

उपर्युक्त आदेश के तहत बेगूसराय जिला में कुल 137 बाढ़ प्रभावित विद्यालय दिनांक-11.08.2025 से दिनांक-14.08.2025 तक बंद रहेंगे।

Page 1
Page 2
Page 3
Page 3

उपरोक्त लिस्ट में सम्मिलित विद्यालयों को 11 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक के लिए जिला पदाधिकारी के आदेश पर बन्द किया गया है।

About The Author

3 thoughts on “बिहार के बेगूसराय जिले में बन्द हुए 137 स्कूल, जानिए  जिला अधिकारी ने क्यों जारी किया ये आदेश

  1. Urang pangjurung masarakat pikeun henteu ngaksés éta situs sareng langsung ngalaporkeun ka otoritas. Jaga data pribadi anjeun, sareng pastikeun alamat situs anu anjeun kunjungi resmi sareng aman, mangga langkung ati-ati.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!